खालसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एलुमनी मीट

अमृतसर| खालसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन जीटी रोड में एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खालसा यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. खुशविंदर कुमार के दिशा-निर्देशों पर आयोजित किया गया। इस मीट में कॉलेज के पूर्व विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पैनल डिस्कशन में फैकल्टी ऑफ लैंग्वेजेज की प्रमुख डॉ. रमिंदर कौर, लुधियाना से सेवानिवृत्त प्रिंसिपल डॉ. कंवलदीप कौर, डिपार्टमेंट ऑफ डिस्टेंस एंड ओपन लर्निंग, पंजाब यूनिवर्सिटी से जसनदीप कौर तथा प्रो. कुलदीप पुरी ने ‘शिक्षा, साहित्य और समाज’ विषय पर विचार-विमर्श किया और उपस्थित पूर्व विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर दिए। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा शब्द गायन से की गई। इसके उपरांत डॉ. खुशविंदर कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि किसी भी कॉलेज की मुख्य शक्ति उसके एलुमनी होते हैं, जो समाज में संस्था की प्रतिष्ठा को बनाए रखते हैं। उन्होंने बताया कि इस एलुमनी मीट में 100 से अधिक पूर्व विद्यार्थियों ने भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *