खालसा कॉलेज ऑफ लॉ के छात्रों का पुलिस स्टेशन का दौरा

अमृतसर | खालसा कॉलेज ऑफ लॉ के विद्यार्थियों ने पुलिस बलों के कार्यप्रणाली को समझने के उद्देश्य से अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस स्टेशन छावनी अमृतसर का शैक्षणिक दौरा किया। इस दौरे में बीए एलएलबी (एफवाईआईसी) 10वें सेमेस्टर, बीकॉम एलएलबी (एफवाईआईसी) 10वें सेमेस्टर तथा एलएलबी (टीवाईसी) 6वें सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस संबंध में कॉलेज के डायरेक्टर-कम-प्रिंसि पल डॉ. जसपाल सिंह ने खालसा यूनिवर्सिटी के उपकुलपति डॉ. महल सिंह की उपस्थिति में जानकारी देते हुए बताया कि यह कानून के विद्यार्थियों के लिए उनके पाठ्यक्रम का एक हिस्सा था। उन्होंने कहा कि पुलिस स्टेशन में विद्यार्थियों को नियुक्त पुलिस अधिकारी निमरत कौर (हेड कांस्टेबल) द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने पुलिस स्टेशन में केस डायरी, एफआईआर रजिस्टर, जनरल डायरी तथा मालखाना आदि के कार्यों का अवलोकन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *