खालसा कॉलेज नर्सिंग में ‘वॉक एंड टॉक’

अमृतसर| खालसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से अर्बन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (यूसीएचसी) नारायणगढ़ में ‘वॉक एंड टॉक’ कार्यक्रम करवाया गया। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अमनप्रीत कौर के दिशा-निर्देशों पर नर्सिंग ट्यूटर लवप्रीत कौर और क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर अर्बीना खान की निगरानी में यह कार्यक्रम जरूरत आधारित विषय एनीमिया (खून की कमी) के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए किया गया। प्रिंसिपल डॉ. अमनप्रीत कौर ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत जागरूकता रैली से हुई। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने समुदाय में जाकर लोगों से बातचीत करते हुए एनीमिया के कारणों, लक्षणों, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और बच्चों में बढ़ रही एनीमिया की समस्या पर प्रकाश डाला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *