खालसा कॉलेज में एआई पर 3 दिवसीय प्रोग्राम करवाया

भास्कर न्यूज | अमृतसर खालसा कालेज के स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन ने इनोवेटिंग विद स्मार्ट डिवाइस एंड इंटेलीजेंट नेटवर्कस विषय पर आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस एंड इंटरनेट ऑफ थिंगज पर तीन दिवसीय फैक्लटी डिवैल्पमेंट प्रोग्राम आयोजित किया। यह कार्यक्रम कालेज के कार्यकारी प्रिंसिपल डॉ. अरविंदर कौर काहलों के दिशा निर्देश में निजी कंपनी बंगलौर के सहयोग से आयोजित किया गया। प्रिंिसपल डॉ. काहलों ने बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की। प्रिंसिपल डॉ. काहलो और मुखी डॉ. हरभजन सिंह ने कंपनी बंगलौर के रिसोर्स पर्सन विशाल सुधाकर पाटिल को कीमती योगदान के लिए सम्मानित किया। डॉ. काहलों ने कहा कि इस प्रोग्राम का मकसद अध्यापकों को एआई व आईओटी में हो रही ताजा खोज और प्रायोगिक प्रयोग के बारे जानकारी देना है। प्रोग्राम का अंत सवाल जवाब के सेशन से हुआ जिसमें भागीदारों ने अपने प्रश्न उठाए व कीमती विचार सांझे किए। डॉ. अनुरीत कौर ने स्पीकरों का धन्यवाद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *