खालसा कॉलेज के भौतिकी विभाग ने बीएआरसी (भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर) आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आत्म सिंह रंधावा के दिशा-निर्देशों में आयोजित इस कार्यक्रम में बीएआरसी, मुंबई के वैज्ञानिक डॉ. मनीष चोपड़ा ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। प्रिंसीपल डॉ. रंधावा ने डॉ. चोपड़ा का स्वागत किया। डॉ. चोपड़ा ने भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के अंतर्गत कार्यरत संस्थानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी, जिसमें भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर पर विशेष प्रकाश डाला गया। उन्होंने बीएआरसी में उपलब्ध विभिन्न पदों, आवेदन प्रक्रिया (जिसमें लिखित परीक्षा और की जानकारी भी साझा की।


