अमृतसर | खालसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन रणजीत एवेन्यू में स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) के दिशा-निर्देशों के अनुसार ‘एनईपी-2020 के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा की भावना को समाहित करना’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। यह सेमिनार कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. मनदीप कौर और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), वेरका के प्रिंसिपल सुखदेव सिंह द्वारा संयुक्त रूप से एससीईआरटी की निदेशक किरण शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस संबंध में प्रिंसिपल डॉ. मनदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सेमिनार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दृष्टिकोण और उसके क्रियान्वयन की रणनीतियों पर केंद्रित था।


