खास अंदाज में बनाएं पुआ व दही बड़ा

सिटी रिपोर्टर } पुआ होली का खास व्यंजन है। इस बार यदि आप ‘पनीर रबड़ी पुआ’ बनाएं, तो सभी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। दही बड़ा में भी इनोवेशन करें। यहां दी गई विधि के अनुसार आप 4-5 लोगों के लिए ये स्वादिष्ट रेसिपी लगभग एक घंटे के अंदर तैयार कर सकते हैं।ृ बनाने की विधि 1. बैटर तैयार करें: एक जार में ताजा छेना, किशमिश, काजू, इलायची पाउडर और कटा हुआ नारियल डालें। इसमें 1 कप दूध मिलाकर पीस लें और एक मुलायम बैटर तैयार करें। ध्यान रहे कि बैटर बनाने के लिए केवल दूध का ही उपयोग करना है। इस मिश्रण को एक बर्तन में निकालें और इसमें 4 बड़े चम्मच मैदा मिलाकर घोल बना लें। घोल बहुत गाढ़ा नहीं, बल्कि थोड़ा पतला होना चाहिए। 2. पुआ तलें: एक फ्लैट पैन या तवा लें और उसमें घी या तेल गरम करें। पहले थोड़ा सा बैटर डालकर टेस्ट करें; यदि यह ज्यादा बिखर रहा हो, तो मिश्रण में 1-2 चम्मच मैदा और मिला लें। अब पैन में बैटर डालें और एक बार में 2-3 पुए धीमी से मध्यम आंच पर कुरकुरा होने तक तल लें। 3. चाशनी: चीनी, पानी, केसर और इलायची पाउडर को मिलाकर हल्की चिपचिपी चाशनी बनने तक पकाएं। 4. रबड़ी: दूध को उबालकर थोड़ा गाढ़ा कर लें और इसमें पिस्ता डालें। 5. परोसने का तरीका: कुरकुरे पुओं को चाशनी में डुबोएं और फिर ऊपर से गाढ़ी रबड़ी डालकर परोसें। आवश्यक सामग्री … उड़द दाल– 2 कप, गुड़– 1.5 कप, इमली– 1 कप, सौंफ– 1 छोटा चम्मच, जीरा– 1 टेबल स्पून, धनिया (खड़ा)– 1 छोटा चम्मच, अजवाइन– 0.5 छोटा चम्मच, मेथी दाना– 8 से 10 दाने, खड़ी लाल मिर्च– 4 से 5, हींग, नमक व काला नमक– स्वादानुसार। बनाने की विधि सबसे पहले सभी मसालों को रोस्ट कर लें और दरदरा पीस लें। इमली को गरम पानी म फुला कर उसकी प्यूरी निकाल कर एक बर्तन में बैठा दें और उसमें गुड़ डालकर अच्छे से 8-10 मिनट पका लें। काला नमक डालें। उड़द दाल को 3-4 घंटे या रात भर के लिए फुला दें। अब उड़द दाल को थोड़ा-थोड़ा करके पीस लें। पीसते समय एक चुटकी हिंग और गुनगुना पानी का इस्तेमाल करें। दाल को 5-10 मिनट तक मिक्स करें। अब इसमें रोस्टेड मसाला थोड़ा बैटरी में मिलाएंगे और थोड़ा इमली गुड़ की चाशनी में। बैटरी को अच्छी तरह मिक्स करके बड़ों को तलोकर 1.5 छोटा चम्मच नमक मिले गुनगुने पानी में कुछ देर भिगो दें। अब चाशनी में बाकी चीजें व बड़ा डाल दें। सजाकर परोसें। इमली दही बड़ा सामग्री : (4-5 लोगों के लिए) पनीर रबड़ी पुआ आवश्यक सामग्री … बैटर के लिए: 1 कप ताजा छेना, 4 टेबल स्पून मैदा, 1 कप दूध, 8-10 किशमिश, 8-10 काजू, इलायची पाउडर और बारीक कटा हुआ नारियल। 4 बड़े चम्मच मैदा। चाशनी के लिए: 1 कटोरी चीनी, 1 कटोरी पानी, केसर व इलायची पाउडर। रबड़ी के लिए: 500 लीटर दूध (उबालकर गाढ़ा किया हुआ) और सजाने के लिए पिस्ता। तलने के लिए: घी या रिफाइंड तेल। -गीता कुमारी, होम शेफ, रांची होली व्यंजन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *