तिसरी | नगर पंचायत निर्वाचन के मद्देनजर अधीक्षक उत्पाद, गिरिडीह के निर्देश पर शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खिरोद एवं गुमगी गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अवैध चुलाई शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण, भट्ठी तथा 1450 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया गया। इसके अलावा 210 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई। इस मामले में दो शराब कारोबारियों के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है। छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक रवि रंजन ने किया। मौके पर पुलिस बल एवं गृह रक्षक जवान भी मौजूद थे। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है।


