खिलचीपुरी में खुले नाले में गिरा बैल:दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया, बागर निकले के बाद भड़का

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में गायत्री कॉलोनी के पास शनिवार रात एक बैल खुले नाले में गिर गया। बैल घंटों तक नाले में फंसा रहा। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकरण मालाकार कुछ कर्मचारियों और युवाओं के साथ मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। लगभग दो घंटे की मेहनत के बाद रस्सियों की मदद से बैल को बाहर निकाला गया। नाले से बाहर निकलते ही भड़का बैल बैल के नाली से बाहर निकलने के बाद घटनास्थल पर एक अलग ही ड्रामा शुरू हो गया। जैसे ही बैल को रस्सियों से बाहर निकाला गया। वह अचानक भड़क गया और वहां मौजूद लोगों के पीछे दौड़ पड़ा। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग भागते नजर आए। PWD विभाग की लापरवाही पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से बनाई जा रही सिटी पार्टिशन रोड के दोनों ओर जल निकासी के लिए गहरी नालियां बनाई गई हैं, लेकिन इन नालियों को पूरी तरह से ढकने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ठेकेदार का काम भी बंद करा दिया गया है, खुले नालों की यह लापरवाही स्थानीय लोगों और मवेशियों के लिए खतरा बन गई है। स्थानीय निवासियों में आक्रोश घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और खुली नालियों को तुरंत ढकने और सिटी पोर्शन रोड को जल्द पूरा करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो और भी गंभीर हादसे हो सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *