खिलौना पिस्टल से दहशत, दो पकड़े

पुलिस ने खिलौना पिस्तौल से दहशत फैलाने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो कारतूस और दो खिलौनानुमा पिस्तौल बरामद की, जिन पर “मेड इन चाइना” लिखा था। साथ ही उनकी कार भी जब्त की है। एएसआई भागचंद चौधरी ने बताया कि गुरुवार दोपहर कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक कार में सवार दो लोग नेशनल हाईवे 8 पर बांदरसिंदरी टोल प्लाजा पर पिस्तौल लहराते हुए टोल कर्मचारियों को धमका कर दूदू की ओर भाग गए। सूचना के आधार पर पुलिस ने स्टेट हाइवे पर नाकाबंदी की। रात करीब 12 बजे दूदू की तरफ से एक कार आर जे 45 सीएम 6144 आती दिखाई दी। पुलिस ने कार रोककर उसमें सवार मोहित पुत्र अशोक मीणा निवासी थोई (सीकर) और शेरसिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी जावा (नागौर) हाल निवासी जयपुर की तलाशी ली। तलाशी में दोनों से दो कारतूस और दो खिलौनानुमा पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को अवैध रूप से कारतूस रखा और खिलौना पिस्तौल से आतंक फैलाने की कोशिश की। एएसआई चौधरी ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किय, जहां उन्हें रिमांड पर भेज दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *