खुटनपारा में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की रखी मांग

पटना | टेंगनी ग्राम पंचायत के खुटनपारा मोहल्ले में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने और हायर सेकेंडरी स्कूल में बाबू की नियुक्ति की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और कोरिया कलेक्टर को आवेदन सौंपा। बैकुंठपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले इस गांव के लोगों ने बताया कि खुटनपारा में करीब 100 बच्चे हैं। इन्हें ढाई किलोमीटर दूर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र जाना पड़ता है। दूरी अधिक होने के कारण कई ग्रामीण अपने बच्चों को केंद्र नहीं भेज पाते। इससे बच्चों, किशोरियों और महिलाओं को मिलने वाली सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं। ग्रामीणों ने मांग की कि खुटनपारा में नया आंगनबाड़ी केंद्र खोला जाए। साथ ही कार्यकर्ता और सहायिका की नियुक्ति की जाए। ग्रामीणों ने बताया कि टेंगनी के हायर सेकेंडरी स्कूल में बाबू का पद स्वीकृत नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *