खूंटी समेत विभिन्न जिलों में मैनपावर सप्लाई एजेंसियों द्वारा खुदरा शराब की दुकानों में काम कर रहे कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन नहीं दिया जा रहा है। झारखंड शराब व्यवसायी संघ के महासचिव सुबोध कुमार जायसवाल ने इस मामले में बयान जारी कर कहा है कि आठ माह से खूंटी जिले में कर्मियों को वेतन नहीं दिया गया है। उन्होंने उत्पाद मंत्री से संबंधित कर्मियों को जल्द से जल्द बकाया वेतन के भुगतान के लिए संबंधित एजेंसियों पर दबाव डालने का अनुरोध किया है। कहा कि अगर 31 मार्च के पहले उनका भुगतान नहीं हुआ तो संबंधित एजेंसियों से पैसा वसूलना भी संभव नहीं हो सकेगा।


