मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कानपुर में 337 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा। इसमें कई जोड़ों ने सिर्फ फोटो में दिखाने के लिए ही शादी की। कानपुर के बिधनू ब्लॉक में आयोजित विवाह समारोह में वर-वधू खुद ही वरमाला पहनकर फोटो खींचवाते दिखे। यही नहीं कई जोड़ों ने सिंदूर तक नहीं लगाया, फेरे भी नहीं लिए। रुपए और गिफ्ट लेकर चले गए। इस मामले में कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। बिधनू ब्लॉक के वीडियो में वर-वधू ने खुद ही माला पहनते दिख रहे हैं और माला डाले हुए फोटो खिंचवा रहे हैं। 2 जोड़ों ने कहा- गेस्ट हाउस बदला, इसलिए हम लेट हुए
इस मामले पर जब वीडियो में दिखने वाले जोड़ों से बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि ब्लाक के कर्मचारियों ने 3 दिन पहले यानी 11 दिसंबर को सामूहिक विवाह समारोह में आने के लिए कहा था। मगर वैरिफिकेशन के बाद लौटा दिया गया। 14 दिसंबर को एक गेस्ट हाउस में शादी के लिए बुलाया गया। शादी करने पहुंचे सौरभ (बदला हुआ नाम) ने बताया कि जब हम लोग 10 बजे गेस्ट हाउस पहुंचे। वहां मौजूद कर्मचारियों ने कहा- सामूहिक विवाह स्थल को बदला गया है। हम नए गेस्ट हाउस में पहुंचे, वहां हम लेट थे, विवाह नहीं कराया गया। हम लोगों ने विरोध दर्ज कराया तो कर्मचारियों ने कहा – जल्दी-जल्दी वरमाला खुद ही पहन लो। तब हम लोगों ने खुद ही वरमाला पहन ली। परिजन बोले- सहालग आने पर विधिवत शादी कराएंगे
यहां पता करने पर एक और पेंच का पता चला। इस विवाह के बाद 2 वधुएं ससुराल की जगह मायके लौट गईं। परिजनों ने बताया कि खरमास शुरू हो गया है। सहालग आने पर विधिवत शादी कराएंगे। फिर बिटिया को ससुराल भेजेंगे। मांग की जगह माथे पर लगाया सिंदूर
शिवराजपुर में हुए सामूहिक विवाह में पंडितों ने वर-वधुओं से फेरे लेने का आह्वान करते हुए मंत्रोच्चारण शुरू किया तो कई जोड़े फेरे लेने के बजाय वहीं खड़े हो गए। शिवराजपुर में हुए विवाह में मांग में सिंदूर की जगह माथे पर लगाया गया… 2 तस्वीर देखिए 9 ब्लॉक में 337 जोड़ों की हुई शादी, लिस्ट पढ़िए… 51 हजार रुपए मिलते हैं एक जोड़े को
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक जोड़े को कुल 51 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसमें 35 हजार रुपए वधू के खाते में, 10 हजार रुपए के उपहार और बाकी धनराशि खाने समेत अन्य कार्यों में खर्च की जाती है। अब आरोप लग रहे हैं कि इसी आर्थिक मदद और उपहारों के लिए वर-वधुओं ने वरमाला पहनाकर दिखावे की शादी की। इस मामले में खंड विकास अधिकारी सच्चिदानंद मिश्रा ने कहा- दोनों जोड़े लेट आए थे। जब तक उनको समझाते उन्होंने खुद ही वरमाला पहन ली। ऐसा नहीं है कि उनका रजिस्ट्रेशन नहीं था। फिर भी कुछ जोड़ों के विवाह की जांच करवाए लेते हैं। ……….. ये भी पढ़ें
AI इंजीनियर सुसाइड केस-पत्नी निकिता गुरुग्राम से गिरफ्तार:सास, पत्नी का भाई प्रयागराज से अरेस्ट, अतुल ने 6 दिन पहले बेंगलुरु में सुसाइड किया था AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में 5 दिन शनिवार को बाद पत्नी निकिता, सास निशा और पत्नी के भाई अनुराग को गिरफ्तार कर लिया गया है। बेंगलुरु पुलिस ने यह कार्रवाई की। पढ़िए पूरी खबर…