खुर्शीद बोले-भाजपा से मुकाबले के लिए INDIA गठबंधन जरूरी:कांग्रेस ने अपनी जगह छोड़ी, बाकी दल भी मिलकर काम करें; चिदंबरम ने कहा- अलाइंस कमजोर

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि बीजेपी से मुकाबले के लिए INDIA गठबंधन जरूरी था, इस वजह से कांग्रेस ने कुछ सीटों और जगहों पर समझौता किया। उन्होंने गुरुवार को कहा, ‘हमने गठबंधन किया, अपनी जगह भी छोड़ी। लेकिन अब जरूरत है कि इस गठबंधन को मजबूत और अच्छा बनाया जाए। बाकी दलों को भी मिलकर काम करना होगा।’ ये बयान तब आया जब कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने INDIA गठबंधन की स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि गठबंधन कमजोर हो गया है, लेकिन अभी भी वक्त है कि इसे संभाला जा सकता है। चिदंबरम ने ये बातें गुरुवार को सलमान खुर्शीद और मृत्युंजय यादव की किताब के विमोचन कार्यक्रम में कहीं। चिदंबरम बोले- भाजपा चुनाव आयोग को कंट्रोल करने की कोशिश में चिदंबरम ने बीजेपी को केवल एक पार्टी नहीं, एक कलेक्टिव मशीनरी बताया और कहा कि भाजपा चुनाव आयोग से लेकर थाने तक हर संस्थान पर नियंत्रण करने की कोशिश कर रही है। दिल्ली चुनाव अलग लड़ी AAP-कांग्रेस, भाजपा की सरकार बनी दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-AAP अलग चुनाव लड़ी। जिसका फायदा भाजपा को मिला था। भाजपा ने भाजपा ने 26 साल बाद स्पष्ट बहुमत हासिल किया। भाजपा ने 48 और आम आदमी पार्टी (AAP) ने 22 सीटें जीतीं। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। हालांकि, 14 सीटों पर आम आदमी पार्टी की हार का अंतर, कांग्रेस को मिले वोटों से कम रहा। यानी अगर AAP और कांग्रेस का गठबंधन होता, तो दिल्ली में गठबंधन की सीटें 37 हो जातीं और BJP 34 सीटों पर सिमट सकती थी। I.N.D.I.A. ब्लॉक की 6 मीटिंग, पहली नीतीश, आखिरी कांग्रेस ने बुलाई I.N.D.I.A. ब्लॉक बनने के बाद इसकी 6 बैठकें हुई हैं। पहली बैठक 23 जून 2023 को पटना में हुई थी। इसे नीतीश कुमार ने बुलाया था। बाद में नीतीश I.N.D.I.A. ब्लॉक छोड़कर NDA में शामिल हो गए थे। आखिरी बैठक 1 जून, 2024 को हुई थी। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे ने 295 सीटें जीतने का दावा किया था। —————————- I.N.D.I.A. ब्लॉक से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… उमर अब्दुल्ला बोले- I.N.D.I.A ब्लॉक को खत्म कर देना चाहिए, इसमें न एजेंडा, न लीडरशिप जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 9 जनवरी को इंडिया अलायंस खत्म करने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद इसकी कोई बैठक नहीं हुई है। यह गठबंधन लोकसभा चुनाव तक ही था तो इसे खत्म कर देना चाहिए। इसके पास न कोई एजेंडा है और न ही कोई लीडरशिप। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *