दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में नए साल की रात एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। गुटखा लेने घर से निकले युवक पर चार युवकों ने धारदार हथियार और डंडे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की पहचान सुधीर कोसले (22) के रूप में हुई है, जो बालाजी नगर, खुर्सीपार का निवासी है और ओम वायर कंपनी में मजदूरी करता है। उसने पुलिस को बताया कि 1 जनवरी की रात करीब 1:15 बजे वह महेश किराना दुकान से गुटखा लेने जा रहा था। आरोपियों ने सुधीर से पूछा “गोल्डी” का नाम सिंह आटा चक्की के पास पहुंचते ही आयुष और जीत नामक दो युवक बाइक से उसके पास आए। आरोपियों ने सुधीर से “गोल्डी” नामक व्यक्ति के बारे में पूछा। जब सुधीर ने उसे पहचानने से इनकार किया, तो कुछ ही देर में रोहण और सागर भी मौके पर पहुंच गए। चारों ने मिलकर हमला किया इसके बाद चारों ने मिलकर सुधीर पर हमला कर दिया। जीत ने डंडे से वार किया, जबकि आयुष ने धारदार लोहे की वस्तु से उसके सिर पर पांच-छह बार वार किए। हमले के दौरान, आरोपियों ने “आज तो तुम्हें जान से मार देंगे” कहते हुए सुधीर पर जानलेवा वार किए। सुधीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण सुधीर के सिर से खून बहने लगा। अपनी जान बचाने के लिए वह वहां से भागा, लेकिन कुछ दूर जाकर गिर गया। झगड़े की आवाज सुनकर सुधीर के पिता धर्मेंद्र कोसले, विकास शाह और रवि चौहान मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक सूचना कथन दर्ज उन्होंने गंभीर रूप से घायल सुधीर को आईएमआई अस्पताल खुर्सीपार में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। अस्पताल में भर्ती घायल सुधीर कोसले से पूछताछ कर प्रारंभिक सूचना कथन दर्ज किया गया। आरोपियों के खिलाफ FIR प्रारंभिक बयान के आधार पर प्रथम दृष्टया हत्या के प्रयास का मामला पाया गया। शिकायत के आधार पर आरोपियों आयुष, जीत, रोहण और सागर, सभी निवासी खुर्सीपार, के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 109 एवं 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच में लिया गया है।


