खुल्ले रुपए को लेकर विवाद, होटल-पुलिस वाहनों पर किया पथराव:विधानी चौराहे पर वारदात; गुटखा लेने पर ग्राहक-दुकानदार के बीच हुए झगड़े पर पहुंची भीड़

जयपुर के विधानी चौराहा पर खुल्ले रुपए को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव के दौरान पुलिस के वाहनों पर भी हमला किया गया। इससे एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और एक एसआई सहित कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार घटना शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 9:30 बजे हुई। यहां एक रेस्टोरेंट पर गुटखा लेने पहुंचे तीन युवकों का खुल्ले रुपए को लेकर दुकानदार से विवाद हो गया। इसी दौरान पास ही स्थित ठेके की बिल्डिंग से तीन-चार लोग समझाने के लिए पहुंचे, लेकिन ग्राहक पक्ष के युवकों ने उनसे अभद्र भाषा में बात करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोगों को गुरुवार को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। ग्राहक ने परिचितों को बुलाया, होटल में की तोड़फोड
जानकारी के अनुसार- ग्राहक पक्ष के लोगों ने अपने परिचितों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में 100 से 150 लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई और होटल में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलने पर शिवदासपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सांगानेर सदर थाना से भी अतिरिक्त जाप्ता बुलाया गया। पुलिस जब दोनों पक्षों को समझाकर कुछ लोगों को डिटेन कर थाने ले जाने लगी, तभी ग्राहक पक्ष के लोगों ने पुलिस वाहनों पर पथराव कर दिया। इस दौरान एसआई लेखराज सहित कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार राजकार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *