खुशवंत सिंह राष्ट्रीय पिस्टल शूटिंग चैम्पियनशिप में चयनित:पहले ही प्रयास में हा​सिल की सफलता, घर आने पर परिजनों ने जताई खुशी

झालावाड़ के अकलेरा निवासी 10वीं क्लास के स्टूडेंट ने डॉ. करणी सिंह न्यू दिल्ली स्टेडियम में आयोजित 67वीं नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में 10 मीटर पिस्टल शूटिंग रेंज में प्रथम प्रयास में ही राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने का गौरव प्राप्त किया है। घर लौटने पर परिजनों ने मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया है। इस प्रतियोगिता में करीब 15 हजार बच्चे शामिल हो रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 13 दिसंबर से 5 जनवरी तक चलेगा। इसके बाद वह इंडियन टीम में भाग ले सकेगा। खिलाड़ी खुशवंत सिंह के पिता विक्रम सिंह शेखावत ने बताया कि खुशवंत बचपन से ही राइफल शूटिंग में जाने का शौक रखता था। इस पर उन्होंने भी उसको मोटिवेट किया, महंगा खेल होने के बावजूद उन्होंने खुशवंत सिंह का हौसला बढ़ाया और इसी की मेहनत पर वह आगे बढ़ा है। उन्होंने बताया कि पहले स्तर पर 23 दिसंबर और इसके पहले जुलाई में राज्य स्तर और सितंबर में प्री नेशनल पहले ही प्रयास में क्वालीफाई किया। दिल्ली में आयोजित प्री नेशनल की इस प्रतियोगिता में करीब 15 हजार खिलाड़ी शामिल थे, यहां दिए गए 10 मीटर के लक्ष्य की पूर्ति करने पर खुशवंत सिंह को पहले प्रयास में क्वालीफाई माना गया है। प्रतियोगिता में 23 तारीख को खुशवंत सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर क्वालीफाई किया है। शेखावत का अब राष्ट्रीय स्तर की टीम में होगा चयन
पिता विक्रम सिंह ने बताया कि सभी प्रतियोगिता में चयन होने के बाद अब इंडियन टीम में इसका चयन होगा। स्टूडेंट खुशवंत सिंह ने राष्ट्रीय स्तर में जाने से पहले अपने झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र के बनेट गांव के गवर्नमेंट स्कूल में जिला स्तर, इसके बाद जयपुर में राज्य स्तर और प्री नेशनल ओर नेशनल दोनों प्रतियोगिता दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर पहले ही प्रयास में जगह बनाई है। ऐसे में परिवार के साथ-साथ जिले का नाम भी रोशन किया है। खुशवंत सिंह शेखावत अभी मात्र 14 साल का है, लेकिन उसके मजबूत इरादों से वह अब तक पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर लेता है। शूटिंग रेंज खिलाड़ी के पिता पंचायत समिति में कनिष्ठ लिपिक और माता ग्रहणी है। जबकि एक बड़ी बहन अभी पढ़ाई कर रही है। प्रतिभा को देखते हुए खुशवंत को कोटा में आयोजित महाराव उम्मेद सिंह जयंती समारोह में भी सम्मानित किया जा चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *