तस्वीर है सीआरपीएफ के हैड कांस्टेबल महिमानंद शुक्ला की। दंतेवाड़ा जिले के जगरगुंडा में नक्सलियों की बिछाई प्रेशर आईईडी में पैर पड़ा और अगले ही पल जैसे इनकी दुनिया छिन गई। दोनों पैर शरीर से अलग हो गए। घायल जवान का शरीर खून से लथपथ था, लेकिन चेहरे पर शिकन तक नहीं। न आंखें दर्द बयां कर पा रही थीं, न जज्बा इजाजत दे रहा था किसी को अपना दर्द बताने का। घायल जवान को इसी हालत में राजधानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। इस नाउम्मीदी के साथ कि जवान के दोनों पैर हमेशा के लिए छिन गए। वहीं, इसी घटना में एक अन्य जवान को भी चोटें आई हैं। गढ़चिरौली में मुठभेड़, एक जवान शहीद राजनांदगांव. गढ़चिरौली में हुए नक्सल मुठभेड़ में पुलिस अधिकारी महेश कावाडु नागुलवार (39) शहीद हो गए। डिरांगी व फुलानर के गांवों में नक्सलियों का जमावड़े की सूचना पर 3-सी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने गांव में दबिश दी। इसी दौरान नक्सलियों और पुलिस के बीच गोलीबारी शुरू हो गई थी। जम्मू में आईईडी धमाका, कैप्टन, एक नायक शहीद जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में एलओसी के पास संदिग्ध आईईडी धमाके में सेना के कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी उर्फ पुनीत व नायक मुकेश शहीद हो गए। एक जवान घायल है। घटना दोपहर करीब 3:50 बजे भट्टल इलाके में गश्त के दौरान हुई। धमाके में घायल हजारीबाग निवासी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक अन्य जवान की स्थिति खतरे से बाहर है। धमाके के बाद पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर के लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने राजौरी में हालात की समीक्षा की। एलओसी पर हलचल देखते हुए इलाके में घुसपैठ रोकने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।


