खेजड़ी बचाओ आंदोलन, सांचौर में केंडल मार्च निकाला:11 फरवरी को होगी महारैली, बीकानेर महापड़ाव को दिया समर्थन

सांचौर में मंगलवार शाम पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति ने एक केंडल मार्च निकाला। यह मार्च पर्यावरण संरक्षण, खेजड़ी वृक्षों की रक्षा और बीकानेर में चल रहे खेजड़ी बचाओ–पर्यावरण बचाओ महापड़ाव के समर्थन में आयोजित किया गया। केंडल मार्च मां अमृता देवी सर्किल से शुरू होकर बिश्नोई धर्मशाला, विवेकानंद सर्कल और दरबार चौक से होते हुए एडीएम कार्यालय तक पहुंचा। इस दौरान पर्यावरण प्रेमियों ने खेजड़ी बचाओ और भजनलाल सरकार होश में आओ के नारे लगाए। सांचौर में होगी जनसभा समिति पदाधिकारियों ने बताया कि खेजड़ी वृक्षों के संरक्षण के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने और बीकानेर में चल रहे महापड़ाव के समर्थन में 11 फरवरी को सांचौर में एक विशाल महारैली और जनसभा का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, महारैली माँ अमृता देवी सर्कल से शुरू होकर तलेसरा हॉस्पिटल, बिश्नोई धर्मशाला, चौधरी धर्मशाला, इंद्रा चौक, विवेकानंद सर्कल, मुख्य बाजार और दरबार चौक से होते हुए एडीएम कार्यालय के सामने धरना स्थल तक पहुँचेगी। बाजार बंद रहेंगे समस्त व्यापार महासंघ अध्यक्ष हरीश पुरोहित ने घोषणा की है कि रैली के आयोजन के दौरान बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे। महारैली के बाद धरना स्थल पर एक विशाल जनसभा होगी, जहाँ अतिरिक्त जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *