भास्कर संवाददाता | छिदगांवमेल ग्राम पंचायत पिपल्या कलां से दक्षिण दिशा की ओर गंजाल नदी किनारे स्थापित खेड़ापति हनुमानजी की प्राचीन मूर्ति स्थल पर पिपल्या कलां और छिदगांवमेल निवासियों के सहयोग से मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। नए साल के पहले दिन बुधवार को मंदिर का छत डाली। ज्ञात हो वर्षों से खेड़ापति हनुमानजी की मूर्ति खुले आसमान के नीचे स्थापित रही। अब श्रद्धालुओं ने जनसहयोग से छत निर्माण करवाया है।


