खेड़ी वाले बाबा बोले- पत्नी की सैलरी सवा ₹2 लाख:फेम की जरूरत नहीं, सुंदर इतनी कि मिस यूनिवर्स बना दो, कैमरे से दूर रहती

संगरूर के रहने वाले बाबा गुरविंदर सिंह खेड़ी एक बार फिर चर्चा में हैं। अपने घोड़े ‘पंजाब श्रृंगार’ के कारण पहचान बनाने वाले बाबा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने अपनी पत्नी की सुंदरता, फिटनेस और सैलरी का जिक्र करते हुए बताया कि उनकी पत्नी की महीने की आय सवा दो लाख रुपए है। इसके साथ ही बाबा ने पत्नी की फोटो शेयर करने पर हुए विवाद, रिश्ते में सच बोलने की अहमियत और अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि हमारी पत्नी इतनी सुंदर है कि उसे मिस यूनिवर्स बना दो। उसे किसी तरह के फेम की जरूरत नहीं है। वह केवल मुझसे प्यार करती है। वह फोटो खिंचवाने से बचती है। वह मेरे साथ रिश्तेदारी में शादी में तक नहीं जाती, ताकि कोई फोटो न खींच ले। मैं झूठ नहीं बोलता, इसी वजह से लड़ाई होती है खेड़ी वाले बाबा ने बताया कि मैं सच बोलता हूं। मैं झूठ नहीं बोलता हूं। इस कारण मेरी पत्नी से भी लड़ाई हो गई। मेरी पत्नी ने कहा कि पॉडकास्ट नहीं करना है। पिछले पॉडकास्ट में उनका फोन आ गया था। मैंने फोन उठाकर कह दिया कि सबको सत श्री अकाल कह दो। उन्होंने सत श्री अकाल बोल दिया। मैंने अपनी पत्नी के साथ एक भी फोटो अभी तक नहीं डाली है। जिस फोटो में मैंने लोगों को बताया था, उस पर इमोजी लगा दी थी। उसी दौरान एक व्यक्ति वीडियो डालकर कहता है कि देखो बाबा ने अपनी घरवाली को नुमाइश पर लगा दिया। इस वजह से वह रोई है। उसकी सवा दो लाख रुपए महीने की सैलरी है। वह इतनी सुंदर है कि मिस यूनिवर्स बन जाए। इतनी फिट है कि आठ मिलियन सब्सक्राइबर हो गए। 300 किलो की लेग प्रेस लगाती है। 85-85 किलो की बेल्ट लगाती है। फेम का कोई लालच नहीं है, वह केवल मुझे प्यार करती है। फोटो के चक्कर में पत्नी मेरे साथ नहीं जाती बाबा ने बताया कि मेरी पत्नी फोटो खिंचवाने से बचती है। वह मेरे साथ रिश्तेदारी में शादी में नहीं जाती ताकि कोई फोटो न खींच ले। वह कैमरे से बहुत भागती है। जहां तक फेम की बात है, तो ये चीजें वे लोग करते हैं, जिन्होंने कुछ देखा न हो। हमारे पास पंजाब श्रृंगार का जेनुइन फेम खड़ा है। चैट जीपीटी ने उसे वर्ल्ड फेमस 21वीं सदी का घोड़ा बताया। 21 से 25 करोड़ कीमत बताई। उसका फेम अलग है। मेरा फेम अलग है। हमें क्या जरूरत है जो कुछ ऐसा करें। पत्नी को साफ कहा- दांत नकली, अफीम खाता हूं बाबा ने कहा कि मेरी माता को भी पता है, मैंने अपनी पत्नी से सब कुछ साफ कहा है कि मैं उम्र में आपसे बड़ा हूं। मेरा पहले तलाक हुआ। मेरे दांत नकली हैं। मैं अफीम खाता हूं। एक दिन हारकर उनका कहना था कि कोई चीज तो अच्छी है। कहने का भाव है कि लोग डार्क साइड छिपाते हैं। इस वजह से रिश्ते नहीं चलते हैं। सारी बात साफ होनी चाहिए। मेरा रिश्ता सच के सिर पर है। औरत को रिस्पेक्ट प्लस आजादी जरूरी बाबा ने कहा कि अरेंज और लव मैरिज दोनों करवा कर देख लीं। औरतों को जो समझा है, उसके मुताबिक जो पति या बॉयफ्रेंड पत्नी को रिस्पेक्ट प्लस आजादी देता है, वह औरत अपने पति का सिर नहीं झुकाती। जो पत्नी बंदिश में रहेगी, वह सिर झुकाएगी। औरत लोहे के स्प्रिंग की तरह होती है, बहुत जल्दी रिएक्ट करती है। मर्द का चक्कर है, पत्नी को नहीं छोड़ता है। औरत को बाहर सहारा मिलता है, तो वह छोड़कर चली जाती है। बाबा ने आश्रम का ये कारण बताया बाबा ने बताया कि मेरी बड़ी बहन न तो सुन पाती थी और न ही बोल पाती थी, लेकिन उनका दिमाग बहुत तेज था। उन्हें उस समय उस हिसाब से स्कूल नहीं मिले। लेकिन अच्छे नंबरों से 10वीं और 12वीं पास की और कंप्यूटर का कोर्स किया। मैं भी चाहता था कुछ ऐसे लोगों के लिए करूं। मैंने सोचा था कि भूखे को रोटी मिल जाए। लेकिन जिनका घर नहीं है, कीड़े पड़े हुए ऐसे मरीज आने शुरू हो गए। फिर हमने आश्रम की तरफ सोचा। कपूरथला में एक आश्रम चलता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *