खेती देश की रीढ़ की हड्डी और किसान उसकी आत्मा:केंद्रीय मंत्री बोले- किसान मेले जैसे आयोजन जरूरी; कोरोना काल से अब तक फ्री अनाज दिया जा रहा

राष्ट्रीय बीज मसाला केंद्र की ओर से शनिवार को अजमेर में इंडस्ट्री मीट और किसान मेला-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने की।
कार्यक्रम में किसान, कृषि वैज्ञानिक और स्टूडेंट्स सहित अन्य लोग शामिल हुए। किसान मेले में उद्योग, कृषि अनुसंधान के बीच समन्वय को बढ़ावा देने, नई तकनीक के प्रसार और किसानों व उद्योगों के बीच संवाद स्थापित करने पर चर्चा की गई। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कृषि देश की रीढ़ की हड्डी है और किसान उसकी आत्मा है। जब तक देश का किसान आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होगा, तब तक यह देश आगे नहीं बढ़ सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में पूरे देश में किसानों को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह मेले का आयोजन हो रहा है। चौधरी ने कहा कि अजमेर की ऐतिहासिक धरा पर आज किसान मेले का आयोजन हुआ, यह नील का पत्थर साबित होगा। इससे किसानों में और जागरूकती आएगी। चौधरी ने कहा कि एक समय था जब देश में अनाज की बहुत बड़ी कमी हुई। तत्कालीन प्रधानमंत्री ने एक हफ्ते में एक दिन का उपवास रखने के लिए कहा था लेकिन आज अनाज बहुत है। कोरोना काल से लेकर अब तक 81 करोड़ जनता को फ्री अनाज दिया जा रहा है। भारत आत्मनिर्भर की ओर बढ़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *