खेत की रखवाली के दौरान किसान पर तेंदुए का हमला:कटनी में चीख सुन लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े, तब तेंदुआ भागा

कटनी जिले के बाकल थाना क्षेत्र के नैगवा गांव में सोमवार सुबह एक तेंदुए ने खेत पर काम कर रहे किसान पर हमला कर दिया। इस हमले में किसान बुरी तरह जख्मी हो गया है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। नैगवा के रहने वाले 36 साल के बल्लू सिंह ठाकुर सोमवार सुबह अपने खेत पर फसल देखने गए थे। तभी झाड़ियों में छिपे एक तेंदुए ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। बल्लू सिंह की चीख सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे दूसरे किसान लाठी-डंडे लेकर वहां दौड़ पड़े। लोगों का शोर सुनकर तेंदुआ किसान को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। अस्पताल में चल रहा है इलाज घटना के बाद वन विभाग और पुलिस को खबर दी गई। टीम ने घायल किसान को तुरंत बहोरीबंद स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां शुरुआती पट्टी-मरहम के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल बल्लू सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वन विभाग की टीम मुस्तैद रेंज ऑफिसर निवेश गौतम ने बताया कि किसान का खेत जंगल के बिल्कुल पास है, इसलिए वहां अक्सर जंगली जानवर आ जाते हैं। वन विभाग की टीम अब तेंदुए की हलचल पर नजर रख रही है। विभाग ने घायल किसान की पूरी मदद करने का भरोसा दिया है। ग्रामीणों के लिए जरूरी सलाह वन विभाग ने गांव वालों को सावधान रहने के लिए कहा है। रेंजर ने अपील की है कि अकेले जंगल की तरफ जाने से बचें। शाम और रात के वक्त खेतों पर जाते समय बेहद सतर्क रहें। जरूरत पड़ने पर समूह में ही बाहर निकलें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *