खेत में गाड़ दिया एमडी फैक्ट्री का सेटअप

भास्कर न्यूज | जालोर जालोर जिले में लगातार तीसरे दिन एमडी फैक्ट्री का सेटअप मिला है। इस बार चितलवाना पुलिस ने केरिया में फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस को यहां से एमडी, कच्चा माल और तरल केमिकल खेत में गाड़कर छुपाए मिले। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी है। थानाधिकारी भंवरलाल बिडियासर ने बताया कि एक सूचना पर केरिया के दिनेश कुमार पुत्र मोडाराम विश्नोई के घर दबिश दी। घर में तो कुछ नहीं मिला, लेकिन उसके खेत में एमडी बनाने का सामान और एमडी गढ़ा हुआ मिला। तलाशी के दौरान 57 ग्राम तैयार एमडी (मैफेड्रोन), 5.165 किलोग्राम कच्ची निर्मित एमडी और अलग-अलग जरीकनों में भरा हुआ 39.63 किलोतरल रसायन बरामद किया। आरोपी मौके पर नहीं मिला। उस पर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। जेल से छूटते ही फिर वही काम शुुरू : आरोपी के विरुद्ध एमडीपीएस एक्ट में 4 स 5 केस दर्ज हैं। एक मामले में आरोपी दिनेश जेल से हाल ही में छूटकर आया और उसने फिर से ये काम शुरू कर दिया। सूत्रों के अनुसार आरोपी दिनेश ने बागोड़ा में लगातार हुई 2 कार्रवाई के बाद अपना सेटअप खेत में गाढ़ दिया था। अंदेशा है कि वह यहां सिर्फ बिलोना करने वाली मशीन से एमडी तैयार करता था। 2 साल से इस नेटवर्क में हैं। है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *