खेत में फंदे पर लटका मिला किसान:धौलपुर में सरसों काटने की बात कहकर घर से निकला था

धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक किसान ने खेत पर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह घर से सरसों काटने की बात कहकर निकला था। मृतक की पहचान भैंसेना निवासी राजेंद्र पुत्र भरत लाल (52) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राजेंद्र घर से सरसों काटने की बात कहकर खेत पर गया था। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद खेत पर एक पेड़ से उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक के भाई दिवाली लाल ने कोतवाली थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अस्पताल चौकी प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थे। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *