खेत में रखे चारे में लगी आग:गांव के युवक पर आग लगाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र में एक किसान के खेत में रखे बाजरे के चारे में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही खेत में रखा चारा जलकर खाक हो गया। हादसे को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि मनियां सीओ ऑफिस के पीछे किसान हरिओम पुत्र रामबाबू का खेत है। इस बार किसान ने बाजरे की फसल की थी। जिसकी कटाई के बाद बाजरे का चारा खेत में ही रख दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात को गांव का एक युवक चारा में आग लगने की बात कहते हुए भागता हुआ गांव में पहुंचा। जिसके बाद पीड़ित किसान और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही खेत में रखा करीब 20 हजार रुपए का चारा जलकर खाक हो गया। पीड़ित किसान हरिओम के मुताबिक उसके खेत में करीब 50 मन बाजरे का चारा रखा हुआ था। जिसमें गांव के ही एक युवक द्वारा आग लगाने की बात सामने आ रही है। घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। जिस शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *