महासमुंद | ग्राम टेमरी में खेत में लगे सबमर्सिबल पंप की अज्ञात चोर ने चोरी कर ली है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र की है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम टेमरी निवासी दीनबंधु तांडी ने शिकायत में बताया कि दर्राडीपा टेमरी स्थित उसके खेत में बोर में लगा है। बोर में लगे सबमर्सिबल पंप कुल 7 हजार रुपए की चोरी अज्ञात व्यक्ति ने कर ली है। खोजबीन के बाद पता नहीं चलने पर प्रार्थी ने मंगलवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है।


