झुंझुनूं | खेमी शक्ति मंदिर में 22 फरवरी को हिंदू सम्मेलन होगा। समारोह की तैयारी के लिए शुक्रवार को मंदिर परिसर में धर्म ध्वज की स्थापना की गई। आयोजन समिति के विजय डारा ने बताया कि सम्मेलन से पहले चंचल नाथ टीला व सूर्य विहार बस्ती से कलश यात्राएं निकाली जाएंगी। इसके बाद वितरित किए गए कूपन की लॉटरी निकाल कर महिलाओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम व हिंदू समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों व सनातनी हिंदू परिवारों का सम्मान किया जाएगा।


