खेलों से होता है मानसिक और चारित्रिक निर्माण: अजय गुप्ता

हाथी गेट स्थित डीएवी कॉलेज का दो दिवसीय 69वां वार्षिक खेल दिवस शुरू हो गया है। कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में विधायक डॉ. अजय गुप्ता मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अजय गुप्ता तथा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसने अनुशासन और जोश का शानदार प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक और चारित्रिक निर्माण का भी सशक्त आधार हैं। खेल हमें अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का पाठ पढ़ाते हैं। सभी खिलाड़ी देश का भविष्य हैं। आपकी मेहनत और समर्पण से ही राष्ट्र का नाम रोशन होगा। साथ ही उन्होंने कॉलेज प्रशासन द्वारा खेलों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना की। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने कहा कि डीएवी कॉलेज शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी अग्रणी रहा है। उन्होंने बताया कि 69 वर्षों से आयोजित हो रहा यह खेल दिवस कॉलेज की समृद्ध खेल परंपरा का प्रतीक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *