भास्कर न्यूज | सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित बेसिक उच्च विद्यालय सेन्हा के खेल प्रांगण में खेलो झारखण्ड के तहत आयोजित खेल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को किया गया। इस आयोजित खेल प्रतियोगिता में 14 वर्ष,17 वर्ष व 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र छात्राओं के बीच एक सौ मीटर, दो सौ मीटर, चार सौ मीटर, आठ सौ मीटर दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद, गोला फेक, भाला फेक सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिता कराई गई। वहीं बताया गया कि प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों जिला स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिसके बाद जिला स्तर के विजेता खिलाड़ी और टीम राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले विभिन्न खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वहीं बालिका वर्ग में अंजनी कुमारी, राधिका कुमारी, सोनम कुमारी, पूनम कुमारी, अमृता कुमारी, दिया कुमारी, रोशनी कुमारी, अमृता उरांव व बालक वर्ग में अभिषेक लहेरी, सुभाष कुजूर, प्रेम उरांव, पवन साहू, पंकज साहू, शाहजहां अंसारी, प्रिंस राम, तुलसी राम सहित अन्य छात्र छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। मौके पर प्रकाश रंजन, अम्बिका पाण्डेय, रंजू साहू, अनिल उरांव, नीलिमा टेटे, सारू उरांव, अशोक भगत, बुधन राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।