भास्कर न्यूज | महासमुंद सत्यम शिवम सुंदरम समिति के तत्वावधान में संचालित सूर्या नर्सिंग इंस्टीट्यूट महाविद्यालय में गुरुवार को वार्षिक क्रीड़ा स्पर्धा का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं ने मैत्रीपूर्ण व्यवहार करते हुए खेल खेलने का शपथ लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक मोतीचंद बाफना ने मसाल जलाकर वार्षिक क्रीड़ा का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए सभी विद्यार्थियों को खेल भावना से खेल खेलने के बारे में जानकारी दी। वार्षिक क्रीड़ा आयोजन के लिए महाविद्यालय प्रांगण में रैली निकाली। तत्पश्चात प्रथम दिवस खेल शुरू हुआ। इस दौरान लड़कियों के लिए खो-खो, रस्सा कस्सी, बैडमिंटन, स्लो साइकिल रेस जलेबी दौड़, नींबू दौड़, म्यूजिकल चेयर व लड़कों के लिए रस्सा कस्सी, गोला फेक, फुटबॉल, बैडमिंटन प्रथम दिवस पर इस मौके पर शुभ्रा पैट्रिक, मोनिका पटेल, महिमा साहू, चंचल साहू, समृद्धि साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे।