प्रतापगढ़ | राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय प्रतापगढ़ में खेलकूद सप्ताह आरंभ शुक्रवार के दिन की शुरुआत क्रिकेट प्रतियोगिता से हुई। खेल प्रभारी देवीलाल मीणा ने बताया कि संजय मीणा की अगुआई में छठे सेमेस्टर की टीम ने तृतीय सेमेस्टर की टीम पर 38 रनों से विजय प्राप्त की। थ्री लेग रेस छात्र वर्ग में यतन और भावेश पांचवें सेमेस्टर विजेता और कपिल और देवेंद्र छठा सेमेस्टर की जोड़ी उप विजेता रही। वहीं छात्रा वर्ग में प्रथम सेमेस्टर की निकिता, सुष्मिता की जोड़ी विजेता तथा अंकिता और कृतिका उपविजेता रहकर ट्राफियां अपने ही बेच के कब्जे में रखने में सफल हुई। प्रधानाचार्य रतन लाल पाटीदार ने बताया कि आज समापन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। खेल सप्ताह के दौरान विजेता, उपविजेता को ट्रॉफी-प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आलोक यादव प्रमुख चिकित्सा अधिकारी जिला चिकित्सालय और अन्य गण मन अतिथि रहेंगे।


