खैरथल तिजारा के 4 युवाओं का UPSC में चयन:आर्यन यादव ने 31वीं, देवेंद्र ने हासिल की 70वीं रैंक

खैरथल-तिजारा के 4 युवाओं ने UPSC परीक्षा पास की है। मुंडावर क्षेत्र के उलाहेड़ी गांव निवासी आर्यन यादव, बीबीरानी के पालपुर की ढाणी निवासी देवेंद्र लांबा, इकरोटिया निवासी नीतीश यादव और बिलाहेड़ी निवासी पंकज यादव ने परीक्षा में सफलता हासिल की है।
आर्यन ने 31वीं, देवेंद्र ने 70वीं, नीतीश ने 237वीं और पकंज ने 374वीं रैंक हासिल की है। दादा सरपंच, पिता BSNL में डायरेक्टर आर्यन के दादा दुर्गा प्रसाद यादव उलाहेड़ी ग्राम पंचायत से तीन बार सरपंच रह चुके हैं। आर्यन के पिता जसवंत यादव IES है और वह वर्तमान में BSNL में डायरेक्टर की पोस्ट पर कार्यरत है। आर्यन के चाचा सुरेंद्र यादव खैरथल-तिजारा में एडीएम रह चुके हैं। उनके चचेरे भाई अमित यादव दिल्ली में IAS है। दूसरी बार सिविल सेवा परीक्षा पास की वहीं नीतीश यादव ने दूसरे प्रयास में ये सफलता हासिल की है। इससे पहले भी वे UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में ऑल इंडिया 723 वीं रैंक हासिल की थी। वर्तमान में रेलवे में ADM की पोस्ट पर लखनऊ में ट्रेनिंग चल रही है। नीतीश की 2022 में CGL में तीसरी रैंक आई थी, उन्होंने विदेश मंत्रालय में ढाई साल नौकरी की है। नीतिश के पिता जसवंत यादव किसान हैं। उनके पास ढाई बीघा जमीन है। मां कांता यादव गृहिणी है। बड़ी बहन ज्योति एमए बीएड है। बहन की शादी हो चुकी है। प्रिंसिपल के बेटे ने पास की UPSC पंकज यादव के पिता रामसिंह यादव प्रिंसिपल है। चारों की सफलता के बाद परिजनों, ग्रामीणों और समाज के लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *