खैरथल-तिजारा जिले में ‘पंच गौरव कार्यक्रम’ के तहत ‘एक जिला-एक उत्पाद (ऑटो कंपोनेंट्स)’ योजना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 6 मार्च को सुबह 11:30 बजे खुशखेड़ा, टपूकड़ा स्थित के.के.आई.ए. वाटिका में आयोजित होगा। कार्यशाला में एमएसएमई, ऑटोमोबाइल पार्ट्स और संबंधित उत्पादों के विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र में कार्यरत इकाइयों को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। इनमें ओडीओपी पॉलिसी 2024, एमएसएमई पॉलिसी 2024, राजस्थान निर्यात प्रोत्साहन नीति 2024, आरआईपीएस 2024, बीआरयूपीवाई 2022 तथा वीवाईयूपीवाई 2025 जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। योजनाओं के लाभ, आवेदन प्रक्रिया समेत अन्य जानकारी दी जाएगी इस कार्यक्रम के दौरान, उद्यमियों को इन योजनाओं के लाभ, आवेदन प्रक्रिया और औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही, उद्यमियों की योजनाओं से संबंधित समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान भी किया जाएगा। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र भिवाड़ी के महाप्रबंधक ने जिले की एमएसएमई और ऑटो कंपोनेंट्स क्षेत्र से जुड़ी सभी इकाइयों से इस कार्यशाला में भाग लेकर योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया है।


