खैरथल-तिजारा में उप निदेशक अभियोजन कार्यालय शुरू:राजस्थान सरकार ने नए जिले में कार्यालय का शुभारंभ किया

खैरथल-तिजारा में नवसृजित उप निदेशक अभियोजन कार्यालय ने कार्य करना शुरू कर दिया है। यह कार्यालय खैरथल-तिजारा के इस्माइलपुर रोड पर एक किराए के भवन में स्थापित किया गया है। भिवाड़ी के उप निदेशक अभियोजन प्रदीप कुमार ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार किराए के भवन में कार्यालय का संचालन शुरू कर दिया गया है। इस अवसर पर प्रदीप कुमार (उप निदेशक अभियोजन, भिवाड़ी), मनजीत यादव (प्रशासनिक अधिकारी), करण सिंह (सहायक प्रशासनिक अधिकारी), सुरेश चौधरी (अभियोजन अधिकारी) और प्रकाश बमनावत (वरिष्ठ सहायक) सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *