खैरथल-तिजारा में एससी प्रकोष्ठ की बैठक:शाहजहांपुर में पंचायत चुनाव रणनीति पर की चर्चा, जिला महासचिव बाबूलाल का किया स्वागत

खैरथल-तिजारा जिला एससी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार शाम को शाहजहांपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में संगठनात्मक मजबूती और आगामी पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। यह बैठक ललित यादव की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान जिला महासचिव बाबूलाल रायपुरिया (ततारपुर) का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए रणनीति पर विचार-विमर्श किया। इसमें बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने, जनसंपर्क अभियान को तेज करने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने जैसे बिंदुओं पर चर्चा हुई। एक विधायक ने संगठन की एकजुटता और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता को पार्टी की ताकत बताया। उन्होंने पंचायत चुनाव में मजबूती से उतरने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठित प्रयास और जनविश्वास से बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। बैठक में बाबूलाल रायपुरिया, शुभराम चौधरी, रणधीर चौधरी, पृथ्वी सिंह, रतन लाल, सुरेश राय, धर्मपाल गुर्जर, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार, रोहित एडवोकेट, जस्सी, शीशराम चौधरी, हनुमान चौधरी, प्रहलाद राईका, झाबर लाल, संजय मीणा, मनोज कुमार और राजेंद्र राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *