खैरथल-तिजारा में दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता:राजकीय अंबेडकर बालक छात्रावास में शतरंज, लूडो, कैरम समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

खैरथल-तिजारा जिले में विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विशेष योग्यजनों की सामाजिक सहभागिता और उत्साहवर्धन करना था। यह आयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग व जिला खेल-कूद प्रशिक्षण केंद्र, खैरथल-तिजारा के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय अंबेडकर बालक छात्रावास, हरसौली रोड, खैरथल में संपन्न हुआ। लूडो, शतरंज समेत हुई अन्य प्रतियोगिताएं इस महोत्सव में जिले के इच्छुक दिव्यांगजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में शतरंज, लूडो, कैरम, चैस के साथ-साथ संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल थीं। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ। इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहमीवाल, शारीरिक शिक्षक हरवीर सिंह, संजय कुमार सुथार, गिरीराज यादव, दिनेश दहिया, तथा समाज कल्याण विभाग से नीरज भड़ाना, अंकित महावर, सौरभ सिंह और नवीन यादव सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस पूरे आयोजन का मुख्य उद्देश्य विशेष योग्यजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उनके आत्मविश्वास एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *