खैरथल-तिजारा में कक्षा 1 से 5वीं तक बच्चों के लिए 17 और 18 जनवरी तक अवकाश की घोषणा की गई है। शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए कलेक्टर किशोर कुमार ने आदेश जारी किए है। जिले की सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में आदेश लागू है। कलेक्टर ने लगातार दूसरी बार दो दिन का अवकाश बढ़ाने की घोषणा की है। गुरुवार को देर शाम करीब 7.30 बजे कलेक्टर ने इसके आदेश जारी कर दिए है। ये छुट्टी केवल 5वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए ही रहेगी। इससे ऊपर की कक्षाओं के बच्चे स्कूल में आएंगे और स्कूल स्टाफ नियमित समय पर स्कूल में उपस्थित रहेगा। कलेक्टर ने सभी स्कूल प्रधानाचार्यों को आदेशों का कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश दिए है।


