जिला मुख्यालय बनने के बाद खैरथल शहर में वाहनों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे बाजारों में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। संकरी सड़कों और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण व्यापारियों व आमजन को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसे लेकर देर शाम संयुक्त व्यापार महासंघ ने पुलिस प्रशासन के साथ आपात बैठक कर समाधान की मांग उठाई। डीएसपी और थाना प्रभारी से की मुलाकात महासंघ अध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएसपी लालसिंह यादव एवं थाना प्रभारी रामकिशन यादव से मुलाकात की। बैठक में महासंघ सचिव नामदेव रामानी सहित कई व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में बढ़ती अव्यवस्था पर चिंता जताई और ठोस कदम उठाने की आवश्यकता बताई। विशेष यातायात योजना लागू करने की मांग व्यापारियों ने शहर के प्रमुख भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों—हनुमान मंदिर तिराहा,अग्रसेन चौक,नई अनाज मंडी गेट,रेलवे फाटक से किशनगढ़ रोड पुलिया, चालीस फुटा रोड को संवेदनशील जोन बताते हुए विशेष यातायात योजना लागू करने का सुझाव दिया। प्रमुख सुझावों में शामिल रहे व्यापारी बोले-मेले के समय बिगड़ती है व्यवस्था व्यापारियों ने कहा कि विशेष रूप से होली और फाल्गुन मेले जैसे अवसरों पर यातायात व्यवस्था नहीं होने से हालात और बिगड़ जाते हैं,जिससे ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होती है और व्यापार पर भी असर पड़ता है। प्रभावी कदम उठाने का दिलाया भरोसा डीएसपी लालसिंह यादव और थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द ही प्रभावी कदम उठाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सुझावों के आधार पर यातायात सुधार की कार्ययोजना तैयार कर चरणबद्ध तरीके से अमल किया जाएगा। व्यापार महासंघ ने उम्मीद जताई कि प्रशासन की सक्रिय पहल से शहर में जाम की समस्या कम होगी और बाजार क्षेत्र में सुचारू आवागमन सुनिश्चित हो


