खैरागढ़ में सरकारी विभागों पर 19.60 करोड़ बकाया:38 हजार आम लोगों के कनेक्शन काटे; लेकिन सरकारी कार्यालय का कनेक्शन नहीं काटा

खैरागढ़ में बिजली विभाग का दोहरा मापदंड सामने आया हैं। सरकारी विभागों पर 19.60 करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया है। लेकिन विभाग ने एक भी सरकारी कार्यालय का कनेक्शन नहीं काटा। इसके विपरीत 38,638 आम उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। नवंबर 2023 में सरकारी विभागों पर 17 करोड़ रुपए बकाया था। यह राशि बढ़कर अब 19 करोड़ 60 लाख करोड़ हो गई है। लेकिन विभाग सिर्फ नोटिस भेजकर औपचारिकता पूरी कर रहा है। दूसरी ओर आम उपभोक्ताओं पर सख्त कार्रवाई की गई। कनेक्शन कटने के डर से 11,533 उपभोक्ताओं ने 2 करोड़ 10 लाख रुपए जमा किए। नल जल निकाय पर सबसे ज्यादा बिल बकाया सबसे अधिक बकाया ग्राम पंचायत नलजल पर 9.03 करोड़ रुपए है। नगरीय निकाय नलजल पर 4.93 करोड़ और सड़क बत्ती मद में 1.39 करोड़ रुपए बकाया है। पुलिस विभाग पर 1.07 करोड़ का बिल बाकी है। स्वास्थ्य विभाग 71 लाख, महिला एवं बाल विकास 25 लाख, जल संसाधन 21 लाख, वन विभाग 15 लाख और स्कूल शिक्षा विभाग पर 14 लाख रुपए बकाया है। सरकारी विभागों के बकाया बिल पर कार्रवाई नहीं विभाग मोर बिजली ऐप और हाफ बिजली बिल योजना का प्रचार कर रहा है। लेकिन सरकारी विभागों के बकाया बिल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। शासकीय विभागों से कर रहे संपर्क कार्यपालन अभियंता एके द्विवेदी ने बताया कि 34 विभागों का लिस्ट है। हर महीने उनसे संपर्क किया जा रहा है। उन्हें सलाह भी दिया जा रहा है कि अवश्यक रूप से बकाया बिल जमा कराए। 31 मार्च तक चलेगी वसूली द्विवेदी ने कहा कि शासकीय विभागों पर बकाया राशि वसूलने प्रयास किए जा रहे है। गैर शासकीय 23006 कनेक्शनों पर 1 करोड़ 95 लाख बकाया है। जिसको वसूलने की कार्रवाई तेजी से की जा रही है। इसका लक्ष्य है 31 मार्च तक राशि वसूली जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *