जांजगीर| चांपा रोड पर खोखसा ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइट खराब हो गई है। ब्रिज पर करीब 74 स्ट्रीट लाइट लगाए गए हैं। इसमें से 50 प्रतिशत लाइट बंद पड़ी हुई है। शाम होते ही ब्रिज के आधे हिस्से में अंधेरा छाया रहता है। यह लोगों का चांपा से कोरबा जाने वाला मुख्य मार्ग है। देर रात तक बड़ी संख्या में लोगो का आना-जाना लगा रहता है। शाम होते ही अंधेरा छाए होने से दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है। फिर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।