झालावाड़| भारतीय खो-खो महासंघ, नई दिल्ली एवं हरियाणा खो-खो संघ के संयुक्त तत्वावधान में 35वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर खो-खो प्रतियोगिता 31 जनवरी से 4 फरवरी तक कुरुक्षेत्र हरियाणा में हुई। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में राजस्थान और महाराष्ट्र आमने-सामने हुए, जिसमें महाराष्ट्र ने 27-15 के स्कोर से राजस्थान को 12 अंकों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। हालांकि राजस्थान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में राजस्थान की गुंजन को सर्वश्रेष्ठ अटैकर चुना गया। राजस्थान बालिका टीम के उपविजेता बनने पर खिलाड़ियों, कोच कृपाशंकर शर्मा, मैनेजर हरीश बलिस्टर जांगिड़ एवं सह प्रशिक्षकों को खेल प्रेमियों एवं पदाधिकारियों ने बधाई दी।


