खो-खो वर्ल्ड कप में झालावाड़ को मिली बड़ी जिम्मेदारी:जिला खेल अधिकारी कृपाशंकर शर्मा बने अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी

भारतीय खो-खो महासंघ ने झालावाड़ के जिला खेल अधिकारी और खो-खो प्रशिक्षक कृपाशंकर शर्मा को पहले खो-खो वर्ल्ड कप के लिए अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया है। यह टूर्नामेंट 13 से 19 जनवरी 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में दुनिया भर के 24 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। महिला वर्ग में 21 टीमें और पुरुष वर्ग में 20 टीमें अपना दमखम दिखाएंगी। शर्मा की नियुक्ति से पहले, उन्होंने भारतीय खो-खो महासंघ और खेल एवं युवा मंत्रालय के निर्देशन में आयोजित नेशनल कोचिंग कैंप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस कैंप में उन्होंने भारतीय पुरुष टीम को प्रशिक्षण दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *