खो-खो वर्ल्ड कप 2025:क्रिकेट खेलने भले ही हम पाक नहीं जा रहे लेकिन खो-खो में 38 पाकिस्तानियों की अगुवाई करेंगे

फरवरी 2025 में पाकिस्तान की मेजबानी में हो रही क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी में भले ही भारतीय टीम पाकिस्तान जाकर नहीं खेलेगी, लेकिन जनवरी में दिल्ली में हो रहे खो-खो वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की पुरुष और महिला टीमों की अगुवाई करने की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। इस वर्ल्ड कप में 24 देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पाकिस्तान भी दोनों वर्गों की अपनी टीमों को इसमें भेज रहा है। भारत सरकार के मंत्रालयों ने भी एनओसी जारी कर दी है। उधर पाकिस्तान खो-खो फेडरेशन ने वीजा के लिए आवेदन भी कर दिया है। सलमान खान को ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया है। दिल्ली में 13 से 19 जनवरी तक आयोजित होने वाले खो-खो वर्ल्ड कप 2025 में दोनों टीमों के 30 खिलाड़ियों के अलावा 8 अदर स्टाफ सदस्य भी शामिल हैं। 8 जनवरी को यह दल दिल्ली पहुंचेगा। भारत सरकार के विदेश, गृह और खेल मंत्रालय ने इन्हें यहां आने के लिए एनओसी जारी कर दी है। अब सवाल ये है कि अन्य खेलों के लिए दोनों देशों की टीम आपस में खेल रही हैं फिर क्रिकेट को लेकर रोक क्यों है। पाक टीम के ये सदस्य भारत आएंगे पुरुष टीम: अध्यक्ष खो-खो फेडरेशन पाकिस्तान नौशाद अहमद खान, टेक्निकल ऑफिशियल रेहाना आसिफ, मैनेजर आरिफ वहाद, कोच शब्बीर अहमद और असिस्टेंट कोच मोहम्मद सलीम के अलावा खिलाड़ी मोहम्मद शहरोज अल्वी, मोहम्मद अली, औरंगजेब अहमद, शाहबाज खान, बुतखान, मोहम्मद अब्दुल मेहमूद, फाकिर नसीर, मोहम्मद सैफी मंशी, मोहम्मद कसान, मोहम्मद खुर्रम रशीद, इंशाल नवाब, अब्दुल्ला नेजी, शहजगुल, फरहान अहमद लोन और शकील अहमद खान शामिल हैं।
महिला टीम: आरिफ हाफिज मैनेजर, बैतुल काजिम कोच, शहाना सलमान असिस्टेंट कोच के अलावा खिलाड़ी मरियम अनवर, जेशा इरफान, इरूम नाज, इलिना फरहाज, अरीबा अंसारी, हेना मुंशी, सैयदा सुमाना, अफ्शा सलीम, फिजा अकबर, बुशरा मुजेब, मैमूना फातिमा, रेमोशा फरजंद, वानिया नाजम और देदार रानी के नाम खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया को मिल चुके हैं। “भारत सरकार की तरफ से पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट में बुलाने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं। तीनों प्रमुख मंत्रालयों से एनओसी जारी कर दी है। पाक से शनिवार को मिली सूचना के मुताबिक खो-खो फेडरेशन ऑफ पाकिस्तान ने वीजा के लिए आवेदन कर दिया है। 38 लोगों का दल 8 जनवरी को भारत पहुंचेगा। हमारी मेहमाननवाजी दुनिया में मशहूर है, पाकिस्तानी टीम को भी इसका अहसास फिर से होगा।”
-डॉ. असगर अली, चेयरमैन रेफरी भारतीय खो-खो संघ

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *