धमतरी| यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया धमतरी इकाई की ओर से प्रकृति और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 22 फरवरी को गंगरेल आइलैंड ट्रेक का आयोजन किया गया है। इस रोमांचक ट्रेकिंग अभियान में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित लगभग 120 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। संस्था के सचिव सुबोध महावर ने बताया कि शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं संस्था के संरक्षक डीएफओ श्रीकृष्ण जाधव द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। आयोजन की महत्ता को देखते हुए जिला प्रशासन से कलेक्टर, एसपी को आमंत्रित किया गया है। इस ट्रेक में धमतरी सहित अन्य जिलों के लगभग 120 ट्रेकर्स भाग लेंगे।


