गंगा में डूबी फायर ब्रिगेड की गाड़ी, ड्राइवर लापता:गाड़ी में पानी भरने के दौरान हुआ हादसा, चालक की तलाश जारी

साहिबगंज जिले में फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी गंगा में डूब गई। वहीं, गाड़ी का ड्राइवर लापत है। घटना राजमहल थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई। ड्राइवर गंगा से गाड़ी में पानी भरने के लिए गया था और तभी यह हादसा हुआ। राधा नगर में तैनात फायर ब्रिगेड की गाड़ी में पानी की कमी हो जाने पर गाड़ी गंगा से पानी भरने के लिए तट पर आई थी। ड्राइवर अरुण कुमार गाड़ी को बैक करके गंगा तट पर पहुंचे थे। इसी बीच मिट्टी धंस गई और गाड़ी की गंगा में समा गई। इस दौरान ड्राइवर अरुण कुमार गाड़ी से बाहर नहीं निकल पाए। हादसे की खबर सुनकर मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। वहीं, इसी बीच सूचना मिलते ही राजमहल एसडीओ कपिल कुमार, एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी, सीओ यूसुफ शेख, अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार शुक्ला गंगा तट पर पहुंचे। ड्राइवर का पता लगाने के लिए गंगा में गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोर मौके पर ड्राइवर का पता लगाने में जुटे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *