गंजाम बस्ती में हिन्दू सम्मेलन

भास्कर न्यूज | राउरकेला शहर के महताब रोड स्थित गंजाम बस्ती में 17 फरवरी को सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में भव्य और दिव्य हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सम्मेलन से पहले संकट मोचन मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। श्रद्धालु मधुसूदन चौक, मेन रोड और डीलक्स गली से होते हुए सम्मेलन स्थल पहुंचे। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा। सम्मेलन का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठानों और यज्ञ के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने सामूहिक आहुति देकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। इसके बाद आयोजित मुख्य सभा में सेक्टर छह स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्राचार्य ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। उन्होंने सम्मेलन के उद्देश्य और लक्ष्यों पर प्रकाश डालते हुए ‘सर्वे भवंतु सुखिनः’ और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ जैसे सिद्धांतों को जीवन में अपनाने की जरूरत बताई। साथ ही राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने और नागरिक कर्तव्यों का पालन करने का आह्वान किया। मंच संचालन उमा शंकर पात्र ने किया, जबकि सम्मेलन का मार्गदर्शन संघ प्रचारक सुब्रत सामंत राय ने किया और संयोजन की जिम्मेदारी मनीष अग्रवाल ने निभाई। आयोजन को सफल बनाने में बीरेन पति, बाबला परीक्षा, रोहित गर्ग, ऋषभ गुप्ता, सुभाष वर्मा सहित अनेक युवा और स्वयंसेवक सक्रिय रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *