गंदगी और गंदा पानी नाले में छोड़ने पर कार्रवाई:इंदौर में नगर निगम ने अलग-अलग कंपनियों पर लगाया 1 लाख 80 हजार का जुर्माना

पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नगर निगम लगातार औद्योगिक इलाकों में दौरा और चालानी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में झोन क्रमांक 17 और झोन क्रमांक 3 में आने वाले सांवेर रोड और पोलोग्राउंड स्थित औद्योगिक इलाकों में नालों में गंदगी और अपशिष्ट पानी छोड़ने वाली औद्योगिक इलाकयों पर चालानी कार्रवाई की गई। झोन क्रमांक 17 में आने वाले सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में कार्रवाई की गई। झोनल अधिकारी नरेंद्र कुरील ने बताया कि रविवार को सांवेर रोड स्थित औद्योगिक इकाइयों द्वारा कचरा, गंदगी और अपशिष्ट जल सीधे नाले में छोड़ा जा रहा था। जिसके चलते इन पर कार्रवाई की गई है। नगर निगम ने यहां पर 1 लाख 40 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान झोनल अधिकारी नरेंद्र कुरील, सीएसआई आशीष कापसे, उपयंत्री सिद्धांत मेहता सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इधर, झोन क्रमांक 3 में आने वाले पोलोग्राउंड औद्योगिक क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई। झोनल अधिकारी राज ठाकुर ने बताया कि निगम कमिश्नर के आदेश पर झोन 3 के वार्ड 57 में कार्र‌वाई की गई इनमें – यहां कुल 40 हजार की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान झोनल अधिकारी राज ठाकुर, सीएसआई राजेंद्र बेगा एवं ड्रेनेज विभाग की टीम उपस्थित रही। निगम अधिकारियों ने औद्योगिक इलाकों को आगामी 2 दिन के अंदर अपशिष्ट जल प्रबंधन सिस्टम को ठीक करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *