सवाई माधोपुर की गंभीरा ग्राम पंचायत पर गुस्साएं ग्रामीणों ने ताला लगा दिया। यहां समय पर कर्मचारियों के नहीं आने और मुख्य रास्ता सही नहीं होने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया।
इस दौरान ग्रामीणों ने करीब 1 घंटे तक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ताला लगाए रखा। ग्रामीणों ने यहां पर मुख्य रास्ते को दुरुस्त करवाने की मांग और पंचायत कर्मचारियो के समय पर आने की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। 11 बजे तक 1 भी कर्मचारी नहीं पहुंचा
जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे तक गंभीरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भी कर्मचारी नहीं आया था। जिसके चलते नाराज ग्रामीणों ने पंचायत मुख्यालय पर ताला लगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने यहां जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने BDO सरोज बैरवा मौके पर पहुंची। यहां पहुंचकर BDO सरोज बैरवा ने ग्रामीणों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मुख्य रास्ते को दुरुस्त करवाने की मांग और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। BDO के आश्वासन के बाद माने
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अक्सर पंचायत कर्मचारी समय पर नहीं आते हैं। जिससे उनके रोजाना के काम प्रभावित होते हैं। जिस पर BDO सरोज बैरवा ने 10 दिन में रास्ता सही करवाने और नया स्टाफ लगाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत मुख्यालय से ताला हटाया। ताला हटने के बाद यहां फिर से प्रशासनिक काम शुरू हो सके।


