गंभीर बीमारी के इलाज हेतु समस्त जनों से सहयोग की अपील

गंभीर बीमारी के इलाज हेतु समस्त जनों से सहयोग की अपील

मरीज के परिवार को लिवर ट्रांसप्लांट हेतु 35 लाख रुपए की जरूरत

अनूपपुर \ विप्र समाज के संयोजक पंडित राम नारायण द्विवेदी एवं जिला आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर समस्त विप्र जनों,समाज सेवकों एवं प्रबुद्ध जनों से अपील की हैं,कि बृजेश नाथ मिश्रा पिता स्व. गया प्रसाद मिश्रा जो जनपद शिक्षा केंद्र अनूपपुर अंतर्गत माध्यमिक शिक्षक के रूप में कार्यरत है,तथा लिवर सिरोसिस नामक गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने के कारण यशोदा हॉस्पिटल हैदराबाद में लिवर ट्रांसप्लांट करने में  लगभग 35 लाख रुपए की आवश्यकता है,जिस पर विप्र समाज द्वारा आप सभी विप्र जनों से सहयोग की भावना रखते हुए हमारे बीच के विप्र बंधु के ऊपर आई हुई चिकित्सीय समस्या के इलाज हेतु ज्यादा से ज्यादा सहयोग प्रदान करने की जरूरत है।जिससे बृजेंद्र नाथ मिश्रा की लिवर ट्रांसप्लांट आसानी से हो सके और वह स्वस्थ होकर अपने घर वापस आ पाए।उनके सहयोग हेतु सभी इक्षुक विप्र जन,समाज सेवी उनके स्टेट बैंक के खाता क्रमांक 20392978266 (IFSC SBIN 0002821) शाखा अनूपपुर एवं उनके गूगल पे नंबर 9425544555 पर अपनी सहायता राशि प्रदान कर सकते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *